नसीमखान
सांची,,,, लगातार नगर मे जारी रामलीला मैदान मे रामलीला मंचन चल रहा हैं आज गुरुवार हाठ बाजार का दिन होने से भारी भीड उमडती हैं दूरदराज से भी लोग आते है तथा नगर मे होने वाली रामलीला का आनंद उठाते हैं इस अवसर पर अपनी कलाओं की छटा बिखेरने वाले युवा जो विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते है लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं इससे नगर भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हो जाता है इनमें महिला बच्चों की संख्या भी अधिक रहती है इस रामलीला मे रामकथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया जाता है आज शवरी मिलन का मंचन किया गया इसके साथ ही सुग्रीव मेत्री का मंचन हुआ साथ ही वाली वध की लीला प्रदर्शित की गई ।






