मौसम के कडे तेवर से बढी ठंड ।सिकुड़ते दिखाई दिये लोग ।

नसीमखान
सांची,,, इन दिनों मौसम के तेवरों ने कडा रुख अपना लिया है नगर भर मे कडाके की ठंड का जोर बढ गया हैं लोग यहां वहां अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे है तो ठंड के कारण सिकुड़ने पर मजबूर हो उठे हैं वहीं दूसरी ओर लोग गर्म कपडों मे लिपटे दिखाई देने लगे हैं ।फुटपाथो सहित अन्य स्थानों पर खुले आसमान के नीचे बसर करने वाले लोगों की भी लोग सुध लेते दिखाई दे रहे है कुछ दिन पूर्व ही नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के प्रयास से खुले मे बसर करनेवाले निराश्रित लोगो को रिक्त पडे भवनों मे एसडीएम की अनुमति से ठंड से बचाव के लिए बसेरा बनाया गया हैं जिससे ऐसे लोग ठंड से बच सके ।इसके साथ ही ऐसे लोगों के रहने के लिए बिस्तर सहित कम्बल उपलब्ध कराये गए हैं नगर मे जगह जगह शाम होते ही नगर परिषद के कचरा वाहनों से आलाव जलाने व्यस्तम क्षेत्रों मे लकडी पहुचाई जाती हैं जिससे लोग आग का सहारा लै। सके अलाव जलते ही बेजुबान पशु भी अलाव का सहारा लेते दिखाई दे जाते है हालांकि अनेक समाज सेवी भी गरीब तबके के लोगों को गरम कपडे वितरित करते दिखाई दे जाते है जिससे लोग इस कडाके की ठंड से अपना बचाव कर सकें ।यही हाल आसपास ग्रामीण क्षेत्रों का भी बना हुआ हैं लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा जा सकता हैं ऐसी कडाके की ठंड मे रातभर पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी निभाते गश्त लगाते दिख जाते हैं ठंड से बचाव के लिए रात रात भर जगह जगह अलाव से लोग अपनी ठंड भगाने रहते हैं लगातार ठंड के तेवर बढते ही जा रहे हैं इसके दौरान दो दिन से आसमान को बादलों ने ढक रखा है जिससे धूप मिलना मुश्किल हो गया हैं इसके साथ ही शीतलहर ने भी अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है बावजूद इसके इस कडाके की ठंड मे किसान भी अपने खेतों मे ठंड से जूझते दिख रहे हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश