नसीमखान
सांची,,, आज नगर में आयोजित होने वाली रामलीला में सेना का भीषण युद्ध दर्शाया गया इस अवसर पर रामलीला में रामलीला देखने कडाके की ठंड को भी दरकिनार कर देर शाम तक लोग रामलीला का आनंद उठाते रहे ।आज रामलीला में सेना का भीषण युद्ध छिडा इस युद्ध में कुंभकर्ण का वध हुआ इस अवसर पर लगातार भगवान श्री राम के नारों से नगर गुंजायमान होता रहा विभिन्न पात्रों के रूप में युवाओं ने अपनी अपनी भूमिका निभाई ।पात्रों की विभिन्न भूमिका निभाते लोगों ने खूब तालियां बटोरी तथा महिला बच्चों सहित पुरुषों की खासी भीड़ से रामलीला मैदान खचाखच भरा दिखाई दिया ।






