जिले के विकास को नई गति देने सभी संकल्पित होकर कार्य करें- कलेक्टर श्री दुबे
कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
नसीमखान
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित सभी जिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी जिले के विकास को नई गति देने के लिए संकल्पित रहे। उन्होंने कहा कि जिले के विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करें। अधिकारी-कर्मचारी तनावमुक्त होकर बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर शासकीय कार्यो में उत्कृष्ट योगदान दें। कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों की आगामी कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






