नसीमखान
रायसेन,
जिला कौशल विकास समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने आगामी सत्र में बरेली में प्रस्तावित नवीन आईटीआई प्रारंभ किए जाने, शासकीय आईटीआई गैरतगंज में नवीन व्यवसाय प्रारंभ किए जाने तथा पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, अधीक्षक शासकीय आईटीआई रायसेन श्री प्रदीप खातेरकर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






