सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का समयावधि में करें निराकरण- कलेक्टर श्री दुबे

नसीमखान

टीएल बैठक में की गई सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों तथा निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें तथा समयावधि में शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण निराकृत करने की कार्यवाही करें।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी स्वयं शिकायतों को अटेन्ड करें। कोई भी शिकायत अधिक समयावधि तक लंबित ना रहे। शिकायत प्राप्त होते ही नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही की जाए। संबंधित शिकायतकर्ता से भी चर्चा कर उसे निराकरण की कार्यवाही से अवगत कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को 100 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री दुबे ने समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन हेतु बनाए गए केन्द्रों की जानकारी लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत, लोक निर्माण विभाग, पीएचई, महिला बाल विकास विभाग सहित अनेक विभागों की विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका