विदिशा,, नसीमखान
इन दिनों पुलिस महकमे में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का गठन किया गया है यह पंचायत बुजुर्गों के लिए काम कर रही है इस पंचायत ने अब यह निर्णय लिया है कि वह बुजुर्गों को मेडिकल स्टोर पर दवाओं में 20% कमी मे उपलब्ध कराने का निश्चय किया है तथा मेडिकल संचालकों से दवाओं के दाम मैं 20% छूट दिलाने का काम कर रही हैं इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने मेडिकल स्टोर संचालकों से चर्चा कर दवाओं में बुजुर्गों को छूट देने की अपील की है ।मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी बुजुर्गों को दवाओं में छूट देने पर विचार करने का आश्वासन दिया है ।अब विदिशा पुलिस बुजुर्गों को रियायती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने प्रयास कर रही हैं जो प्रशंसनीय पहल है।






