बिजली बकाया दारो पर गिरने लगी बिजली होने लगे कनेक्शन विच्छेद ।

नसीमखान
सांची,,, ऐतिहासिक स्थल के बिजली बकाया दारो से बकाया राशि वसूलने मंडल का दल निकला ।बकाया राशि बसूलने मे मंडल कर्मचारियों ने सख्ती शुरू करते हुए कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही शुरू कर दी है इससे बकाया दारो मे हडकंप मच गया है।
आज इस ऐतिहासिक स्थल पर मुफ्त में बिजली जलाने वालों पर विद्धुत मंडल ने अपने तेवर सख्त करते हुए बकाया राशि वसूलने दल गठित कर दिये ।बिजली बकायादारों पर मंडल के दल ने सख्त तेवर अपना लिए हैं अब बकाया दारो से वसूली अभियान अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है इससे बकायादारों मे हडकंप मच गया है मंडल अधिकारियों ने बताया कि सांची नगर में बकाया दारो की संख्या काफी बढ गई हैं अनेक बार वसूली हेतु अभियान चलाया गया परन्तु बकायादारों को बिजली भुगतान की सुध नहीं आई अब मजबूर होकर बकाया राशि वसूलने अभियान चलाया जा रहा है तथा सांची नगर में लगभग कुल बकाया राशि96/ लाख रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया हैं तथा इस बकाया राशि भुगतान का 47 लाख रुपये लक्ष्य निर्धारित किया गया है नगर भर मे व्यवसायिक बकाया दारो की संख्या 262 हैं इन पर बिजली बकाया राशि 15 लाख रुपये है जबकि घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 902 है । इन पर बिजली बकाया राशि 51 लाख रुपये है बकाया उपभोक्ता हमेशा से बकाया राशि भुगतान मे आनाकानी करते आ रहे हैं अब मंडल ने बकाया राशि वसूलने कडे कदम उठाते हुए बकाया दारो के बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिये ।इसके साथ ही नगर परिषद प्रशासन भी बकाया दारो की श्रेणी में शामिल हो गया है नप प्रशासन पर 30 लाख रूपये बकाया हो चुके है ।मंडल अधिकारियों ने बताया कि समय पर नप द्वारा भुगतान नही होता है तो नप का बिजली कनेक्शन विच्छेद कार्यवाही की जा सकती है । इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बकाया दारो से बिजली बकाया राशि सख्ती से वसूली की जायेगी ।सभी बिजली उपभोक्ता से अपील की जाती हैं कि असुविधा से बचने के लिए बिजली बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित समयावधि मे कर असुविधा से बचें ।बताया गया है कि बकाया राशि भुगतान न होने पर न्यायालीन कार्यवाही भी की जा सकती है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।