नसीमखान
जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री पंवार करेंगे ध्वजारोहण
रायसेन,
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान परिसर में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। प्रभारी मंत्री श्री पंवार 25 जनवरी को शाम 07 बजे रायसेन सर्किट हाउस पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार 26 जनवरी को प्रातः 08.45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर प्रातः 09 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान परिसर पहुचेंगे तथा गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा तथा दोपहर 02 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।






