नवीन मतदाताओं को प्रदान किए गए इपिक कार्ड, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत

कलेक्ट्रेट परिसर में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे तथा अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। समारोह में संयुक्त कलेक्टर श्री कैलाशचंद्र परते, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर सहित सरोज अग्निवंशी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और युवा मतदाता उपस्थित रहे।
समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराना है। इस वर्ष निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में जिले में गत विधानसभा निर्वाचन तथा लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। यह सभी कि समन्वित प्रयासों का परिणाम है। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में भी जिले में उत्कृष्ठ कार्य हुआ है, जिसके लिए महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को पुरस्कृत किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, सशक्त बनाएं। मतदाता सूची जितनी अधिक शुद्ध और अद्यतन होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। इसके लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही नागरिक अपना, परिजनों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। सशक्त लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मतदाता होता है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने कहा कि हमारा भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचितापूर्ण और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन जरूरी होता है। मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाता है, मतदान प्रक्रिया और मतगणना सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराई जाती है। हमारे देश की निर्वाचन प्रक्रिया को जानने और समझने अनेक देशों के प्रतिनिधि आते हैं।
अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार ने कहा कि सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके लिए सभी वयस्क नागरिकों का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अब नवीन मतदाता वर्ष में चार बार 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब मतदाता स्वयं ऑनलाईन नाम जुड़वाने, संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। समारोह में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार का संदेश भी देखा वा सुना गया। जिला कार्यालय में पदस्थ श्री सचिन शर्मा द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित गीत ‘‘इस चुनाव में कीजिए अपने मत का दान‘‘ का गायन भी किया गया।

नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड वितरित, शासकीय सेवक हुए सम्मानित

समारोह में नवीन मतदाता कुमारी गायत्री शाक्या, कुमारी वैष्णवी शाक्या, विजय लोधी सहित अनेक नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड प्रदान किए गए। साथ ही मतदाता जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, बीएलओ तथा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर्स को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

समारेह में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उपस्थित मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका