भारत पर्व में प्रसिद्ध कलाकारों तथा स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नसीमखान

गणतंत्र दिवस की संध्या में आयोजित भारत पर्व का विधायक डॉ चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने किया शुभारंभ

रायसेन,
गणतंत्र दिवस की संध्या में रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित भारत पर्व का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।
भारत पर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत बालिका अनुकृति पाठक द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके उपरांत सारंगी वादक श्री शिराज हुसैन द्वारा सारंगी वादन में जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया……, ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे विछड़े चमन…. की प्रस्तुति दी गई। अगली कड़ी में दिलीप मासूम और उनके साथियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कव्वाली की प्रस्तुति दी गई। श्रीमती दुर्गा मिश्रा और उनके साथियों द्वारा मेरे देश का गौरव….. सहित अन्य देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अंतिम कड़ी में ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के नन्हें बच्चों द्वारा जय हो तथा भगत सिंह पर केन्द्रित नाट्य की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। भारत पर्व के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सभी को पुनः गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत पर्व के आयोजन के बारे में संबोधित किया गया। भारत पर्व में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल