पीएम जनमन योजना से बदला जनजातीय लोगों का जीवन- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

नसीमखान


अब शिक्षा में कोई बाधा नहीं, आंगनवाड़ी से लेकर विदेश भेजने तक के लिए संचालित हैं योजनाएं
राज्यपाल महोदय ने जिले के जनमन ग्राम चिलवाहा में ग्रामीणों से किया संवाद
जनमन योजना के हितग्राहियों के आवास का किया भ्रमण

रायसेन,
प्रधानमंत्री जनमन योजना माध्यम से केन्द्र और प्रदेश सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य अभियान के रूप से किया जा रहा है। योजना के माध्यम से प्रदेश में सहरिया, बैगा एवं भारिया विशेष पिछड़ी जनजातीय बसाहटों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह विचार महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सोमवार को रायसेन जिले के जनमन ग्राम चिलवाहा में ग्रामीणों से संवाद करते हुए व्यक्ति किए।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यहां आकर मुझे आनंद की अनुभूति हुई है। जनजातीय वर्ग के जीवन में आए बदलाव, नागरिकों के पक्के मकान, पेयजल की सुविधा, स्वच्छता आदि को देखकर मैं बहुत खुश हूॅ। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई हैं। यहां योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों का कार्य सराहनीय है। इसके लिए वह भी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के इतने पिछड़े हुए वर्ग, व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सतत् काम कर रहे हैं। यह सभी का सौभाग्य है कि श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में दूरदर्शी और संवदेनशील प्रधानमंत्री मिले हैं जो समाज के वंचित, अति पिछड़े आदिवासी वर्ग के उत्थान और उनके विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बजट में विशेष रूप से राशि का प्रावधान किया है। इसमें आवास, शिक्षा, पानी, रोड, सिंचाई आदि 11 सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। जनजातीय ग्रामों के लिए मोबाईल मेडिकल वैन उपलब्ध कराई गई है। जिसमें स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यह स्वर्ण युग है जिसमें गरीबों को, आदिवासियों को ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं। इसके लिए सभी की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को पत्र जाना चाहिए।

स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा हैराज्यपाल श्री पटेल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक विकास हुआ है। समूह से जुड़ने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, वह स्वयं का रोजगार शुरू कर रही हैं आर्थिक रूप से निर्भर बन रही हैं। परिवार में भी मान सम्मान बढ़ा है। आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब गरीबों को इलाज की चिंता नहीं हैं। आयुष्मान कार्ड की मदद से जरूरत पड़ने पर कार्डधारी व्यक्ति निजी अस्पताल में पांच लाख रू तक का निःशुल्क इलाज करा सकता है।

पढ़ाई के बिना प्रगति नहीं होतीराज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति शिक्षित होकर ही समाज में आगे बढ़ सकता हैं। घर के बेटा-बेटी पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और उन्नति करेंगे। उन्होंने कहा कि अब पैसो की कमी शिक्षा की राह में बाधा नहीं हैं। सरकार आंगनवाड़ी से लेकर विदेश भेजने तक का काम कर रही है। बच्चों को आंगनवाड़ी जरूर भेजना चाहिए। यह तकनीक का युग है, बच्चे सीखेंगे, पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे। छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं जिनका लाभ लेकर कोई भी व्यक्ति बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि उनमें से कितनों के बच्चे कॉलेज में हैं, इस पर अनेक महिलाओं ने कहा कि उनके बेटा-बेटी कॉलेज में पढ़ रहे हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं उज्जवला योजना को विशेष रूप से रेखांकित किया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह, आईजी श्री मिथलेश शुक्ला, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, एसपी श्री पंकज पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रत्येक जनजातीय हितग्राही तक पहुंचा है पीएम जनमन योजना का लाभसंवाद कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना में सांची जनपद के 22 ग्राम शामिल हैं। यहां सहरिया जनजाति निवास करती है जिन्हें पीएम जनमन योजना के तहत अनेक योजनाओं का लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि चिलवाहा में 174 सहरिया जनजाति के परिवार है जिनमें 796 सदस्य है। यहां सभी 796 सदस्यों के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड बने हैं। सभी 174 परिवारों को प्रधानमंत्री उज्जलवा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची सहित सभी योजनाओं का लाभ दिया गया है। शासन की मंशानुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांची जनपद के दीवानगंज और आसपास के क्षेत्र में कुल 1712 सहरिया जनजाति के परिवार हैं और उन्हें इन सभी योजनाओं का लाभ दिया गया है।

पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों के घर पहुंचे महामहिम राज्यपालमहामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जनमन ग्राम चिलवाहा में जनसंवाद के पहले, प्रधानमंत्री जनमन योजना के हितग्राहियों के घर भी पहुचें और योजना का लाभ मिलने के बाद जीवन में आए बदलाव को देखा। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सर्वप्रथम पीएम जनमन हितग्राही श्रीमती श्याम बाई तथा उनकी पुत्री हितग्राही श्रीमती प्रिया बाई के घर पहुंचे। यहां राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत श्रीमती श्यामा बाई ने तिलक लगाकर और आरती कर किया। श्रीमती श्याम बाई ने राज्यपाल महोदय को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ मिलने तथा लाभ मिलने के बाद जीवन में आए बदलाव के बारे में बताते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्यपाल श्री पटेल को चाय पिलाई तथा स्वयं के द्वारा बनाई खीर भी खिलाई। राज्यपाल द्वारा श्रीमती श्याम बाई तथा श्रीमती प्रिया बाई के पीएम जनमन आवास का भ्रमण भी किया गया। इसके उपरांत राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा पीएम जनमन योजना हितग्राही श्री गेंदालाल पिता श्री गंगाराम, हितग्राही श्रीमत पूजा बाई पति श्री धनीराम, हितग्राही श्रीमती रजनी बाई पति श्री गनपत के पीएम जनमन आवास का भी भ्रमण किया गया और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में संवाद किया। राज्यपाल महोदय को अपने घर पाकर हितग्राही भी बेहद उत्साहित और प्रसन्न हुए तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

पीआरओ/स0क्र0 138/01-2025

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल