मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जयसिंहनगर।सनातन परंपरा अनुरुप बसंत रितु के आगमन पर सभी महाविद्यालय एवं विद्यालयों में मां भगवती(सरस्वती) का पूजन कर विद्या की देवी की आराधना की जाती है इसी तारतम्य में महाविद्यालय जयसिंहनगर प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी के दिशानिर्देशानुसार महाविद्यालय में मां सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया जिसमें दीप प्रज्वलित कर चंदन पुष्प माला अर्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां पर महाविद्यालय स्टाफ के साथ समस्त छात्र छात्राओ की उपस्थिति रही।
मां सरस्वती का विधि विधान से वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए आचार्य चाचू पंडित द्वारा पूजा संपन्न कराई गई। पूजन व हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
भारत माता, सरस्वती पूजन की प्रसाद, और भोजन पा कर के बच्चों में खुशी की लहर देखने को था। भारत माता पूजन व सरस्वती पूजन के कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह प्रशंसा का बिषय है कि ज्ञान प्रदान करने वाली मां सरस्वती का पूजन वसंत रितु के आगमन पर सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय में आयोजित किया जाता है यही नही बल्कि हमारे महाविद्यालय में हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहते है इससे छात्र छात्राओ का मनोबल बढ़ता है।
भारत माता के प्रति, हिंदू संस्कृति के प्रति बच्चों में उत्साह व समझ रहे जिससे बच्चे भी आने वाले पीढियो को भारतीय संस्कृति का बखान कर संस्कृति को बचाने में सहयोग कर सके तथा लोंगो को बता सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।