मौत का लाइव वीडियो – जब खुशी बदली मातम में शादी में छाया मातम: डांस करते-करते अचानक गिर पड़ीं परिणीता जैन

रिपोर्ट : नसीम खान लाइव डेस्क

शादी का माहौल, रंग-बिरंगी लाइट्स, खुशियों से भरा डांस फ्लोर… लेकिन अचानक जो हुआ उसने सबको हिला कर रख दिया! देखते ही देखते यह खुशियां मातम में बदल गईं।

विदिशा के मगधम रिसॉर्ट में एक कज़िन की शादी में शामिल होने आई इंदौर की परिणीता जैन शादी की खुशियों में डांस कर रही थीं। पूरे जोश और उत्साह के साथ वह स्टेज पर झूम रही थीं, लेकिन कुछ ही सेकंड में सब बदल गया। डांस करते-करते वह अचानक लड़खड़ाईं और ज़मीन पर गिर पड़ीं। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।

खुशियों से भरी शादी कैसे बनी मौत की गवाह ?

शादी में शामिल मेहमानों के लिए यह नज़ारा बेहद चौंकाने वाला था। जो महिला कुछ सेकंड पहले पूरे जोश से नाच रही थी, वह अब निर्जीव पड़ी थी। लोगों ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों का कहना है कि परिणीता बिल्कुल स्वस्थ थीं, उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही पलों में उनकी जान चली गई?

क्या अचानक हार्ट अटैक एक नई स्वास्थ्य चुनौती है ?

बीते कुछ समय में अचानक गिरने और हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आए हैं। क्या यह कोई नई स्वास्थ्य चुनौती बन रही है? आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग अचानक दम तोड़ रहे हैं?

डॉक्टर के अनुसार
अचानक कार्डियक अरेस्ट (Sudden Cardiac Arrest – SCA) और हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

तनाव,

अनहेल्दी लाइफस्टाइल,

अत्यधिक वर्कलोड,

अनियमित दिनचर्या,

और फिटनेस को लेकर लापरवाही इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

आपकी सेहत सबसे ज़रूरी – सावधानी ही बचाव है!

इस घटना ने फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं? अचानक हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी और जागरूकता बेहद ज़रूरी है।

अटैक के मामलों में डॉक्टर प्रशांत बागरेचा कहते हैं

नियमित हेल्थ चेकअप कराएं।

दिल की सेहत को नज़रअंदाज़ न करें।

संतुलित खानपान अपनाएं।

नियमित व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें।

तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीकों का सहारा लें।

धूम्रपान और अल्कोहल से दूर रहें।

सवाल जो हर किसी को सोचना चाहिए…

क्या हमारी लाइफस्टाइल हमें इस तरह की घटनाओं के करीब ला रही है?
क्या हमारी भागदौड़ भरी ज़िंदगी हमारी सेहत पर भारी पड़ रही है?
क्या हमें अब जागरूक हो जाना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके ?

  • Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण