राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी रैलिंग चढ गई भेंट ।दुर्घटना का बढा खतरा।

नसीमखान
सांची,,, इस नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की रैलिंग वाहनों के टकराने से ध्वस्त हो गई अथवा स्वार्थ सिद्धि के कारण निकल गई ।यही हाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाये गए स्ट्रीट लाइट के खंभे आडे तिरछे होकर दुर्घटना का कारण बनते जा रहे है ।इस ओर संबंधित बेखबर बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार इस नगर से राष्ट्रीय राजमार्ग निकलते ही इसे सुंदरता का जामा पहनाने की कवायद के तहत तथा दुर्घटना से बचाव हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा लोहे की रैलिंग लगवा दी गई थी जिससे दुर्घटना से लोगों का बचाव हो सके परन्तु इस मार्ग पर अंधीगति से दौडने वाले छोटे बडे वाहनों के टकराने से जगह जगह यह रैलिंग टूटफूट गई है इसके साथ ही अपनी स्वार्थ सिद्धि के चलते अनेक स्थानों से रैलिंग गायब भी हो चुकी हैं जबकि इस पर शासन के करोड़ों रुपये की लागत लगी थी ।इसके साथ ही इस मार्ग को और अधिक सुन्दर एवं प्रकाशमान बनाने के लिए मुख्य मार्ग सहित सर्विस रोडो पर दोनों ओर स्ट्रीट लाइट के खबे खडे किये गए थे तथा कुछ दिन तो इस लाइट से नगर जगमगा उठा परन्तु थोडे समय में ही इन स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता अपनी कहानी स्वयं बयां करने लगा तथा खंबे भी आडे तिरछे होकर दुर्घटना को अंजाम देने की स्थिति में पहुंच गए तथा नगर अंधेरे की चपेट में पहुंच गया ।परन्तु इस घटिया स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा ध्वस्त हुई रैलिंग की ओर सरकारी राशि खर्च करने के बाद भी न तो निर्माण ऐजेंसी को ही इस सरकारी संपत्ति को सुरक्षित रखने की सुध आ सकी न ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को ही सरकार की करोडों खर्च हुई राशि के नुकसान की सुध लेने की फुरसत ही मिल सकी जिससे सरकारी राशि को पलीता लगने लगा ।इतना ही नहीं अब इन निर्मित की गई करोड़ों की लागत से सर्विस रोडो की खुदाई को ही रोकने की विभाग हिम्मत जुटा पाया ।जिससे सरकार की करोड़ों रुपये की राशि को चूना लगता दिखाई देने लगा है ।इसी प्रकार बिजली के खडे किये गए खंबे भी आडे तिरछे होकर जहाँ बिजली व्यवस्था चरमरा रहे हैं वहीं लोगों को दुर्घटना से आशंकित कर रहे हैं कहा नहीं जा सकता यह आडे हो चले खंबे कब किसपर गिरकर दुर्घटना का कारण बन जाये कहा नहीं जा सकता ।बहरहाल इस बिगडते ढर्रे की सुध पर किसी का ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका