कम सुनाई देने की समस्या से परेशान प्रमोद को जनसुनवाई में मिली कान की मशीनजनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया समाधान

नसीमखान

रायसेन,
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा रायसेन निवासी प्रमोद अहिरवार को कान की मशीन प्रदान की गई। कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ द्वारा प्रमोद को उसके कान में मशीन लगाकर चेक भी कराई गई। मशीन लगने के उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रमोद से पूछा कि अब ठीक से सुनाई दे रहा है। इस पर आवेदक कहा कि अब साफ-साफ सुनाई दे रहा है और कान की मशीन के लिए धन्यवाद देते हुए खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि गत जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देते हुए आवेदक श्री प्रमोद ने बताया था कि उसे कम सुनाई देता है, बातों को सही से समझ न पाने की वजह से उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर द्वारा प्रमोद की जांच उपरांत कान की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सुल्तानपुर तहसील से आयीं श्रीमती रामबाई, काशीबाई, भुरिया बाई तथा लक्ष्मीबाई ने कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को पैत्रिक भूमि में हिस्सा दिलाने संबंधी आवेदन देते हुए बताया कि उनके पिता स्व. श्री हरकिशन की ग्राम चुरका में 19 एकड़ जमीन है, जिसे पिता की मृत्यु के उपरांत दोनों भाईयों ने अपने नाम पर करा लिया है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम गौहरगंज को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को ग्राम सॉलेगढ़ निवासी आवेदक श्री कमलकिशोर ने आवेदन देते हुए बताया कि शासन द्वारा उसे परिवार के भरण-पोषण हेतु वर्ष 2009 में 1.982 हैक्टेयर शासकीय भूमि का पट्टा प्रदान किया गया था। जिस पर उनके पूर्वजों का लगभग 65-70 साल से कब्जा है। लेकिन अब अल्ताफ खॉ और उनके लड़को शोहिल तथा शाहरूख द्वारा दादागिरी करके हमारी पट्टे वाली जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। साथ ही मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने एसडीएम गौहरगंज को मौके पर जांच कराते हुए आवेदक की पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा होने पर उसे हटवाने के निर्देश दिए हैं।
जनसुनवाई में सांची जनपद के ग्राम विसनखेड़ी से बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने कलेक्टर को गांव में सीसी रोड का निर्माण कराने संबंधी आवेदन देते हुए बताया कि उनके गांव में जो शासकीय रास्ता है वह काफी खराब है, वाहन चलाना मुश्किल होता है! जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है। बारिश के दिनों में पूरा रास्ता पानी और कीचड़ से भर जाने के कारण आवागमन में बहुत कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को भी कई बार आवेदन दिए गए हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसी प्रकार जनसुनवाई में पहुंची ग्राम खरगावली की महिलाओं द्वारा पेयजल की समस्या बताने पर कलेक्टर ने पीएचई अधिकारी को गांव का भ्रमण कर पेयजल की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन अतिक्रमण, पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, आर्थिक सहायता तथा योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण