मां खांखडा़ देवी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का हुआ समापन

रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग

राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ रामलीला मंचन

शहडोल जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बरना अंतर्गत सुप्रसिद्ध मां खांखडा़ देवी मंदिर में शनिवार 01 मार्च 2025 से यज्ञाचार्य जवाहर प्रसाद मिश्रा (सपटा वाले) एवं कथा व्यास रामकृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई जबकि 02 मार्च से रामलीला का मंचन किया गया । 01 मार्च को भव्य कलश यात्रा, पंचांग एवं पीठ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगीतमय कथा प्रवचन कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 02:30 से शाम 06:00 बजे तक आयोजित किया गया ।

विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम विश्राम हवन पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन 09 मार्च 2025 को आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद लिया। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रोताओं एवं सत्संग प्रेमियों को कार्यक्रम में पहुंचकर महायज्ञ एवं रामलीला का पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया था जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर, रामलीला का भी पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इन्होंने की शिरकत

विशाल शतचंडी महायज्ञ में मुख्य रूप से विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह एवं विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल, सांसद प्रतिनिधि रावेंद्र शर्मा, जनपद सदस्य राम प्रसाद पयासी पूर्व मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडेय एवं राजेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर, आदेश शुक्ला, निर्मल द्विवेदी, दीपक केसरवानी, चंद्रमा प्रसाद तिवारी, नीरज शर्मा,ओम प्रकाश शुक्ला सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु कथा का रसपान करने पहुंचे।

इनका मिला सहयोग

इस वृहद कार्यक्रम का आयोजन मां खांखडा़ देवी मंदिर उत्सव समिति के सदस्यों, ग्राम पंचायत बरना, बसोहरा एवं देवरा के निवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसमें सभी ने तन मन और धन से सहयोग किया।

कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

शतचंडी महायज्ञ एवं राम-लीला कार्यक्रम का प्रतिदिन लाइव प्रसारण स्थानीय फ्रैंड्स फोटो स्टूडियो के संचालक विसर्जन केवट द्वारा यूट्यूब के माध्यम से किया गया। उनके द्वारा सहयोग के रुप में एक प्रोजेक्टर भी लगाया गया था।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण