सतना से रेस्क्यू कर लाए यूरेशियन वल्चर को रायसेन वन मंडल के सरार बीट में छोड़ा गया

नसीमखान

रायसेन,
वन मंडल रायसेन अंतर्गत बीट सरार के कक्ष क्रमांक आरएफ 3 में शनिवार को एक यूरेशियन वल्चर (गिद्ध की प्रजाति) को छोड़ा गया। इस वल्चर को सतना वन मंडल से रेस्क्यू किया गया था, मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर और वन विहार में उपचार उपरांत आज सुरक्षित इसे सरार बीट में छोड़ा गया। इस क्षेत्र में गिद्ध के लिए अनुकूल परिस्थिति, वातावरण और गिद्धों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए इस स्थान में वल्चर को रिलीज किया गया है। इस अवसर पर वन बल प्रमुख मध्य प्रदेश श्री असीम श्रीवास्तव, मुख्य वन प्राणी अभिरक्षक मध्यप्रदेश श्री शुभ रंजन सेन, डब्लूडब्लूएफ की टीम, एनजीओ बीएनएचएस की टीम के साथ ही मुख्य वन संरक्षक भोपाल, वन मंडल अधिकारी रायसेन और विदिशा, उपवनमण्डल अधिकारी रायसेन और दोनों रायसेन, विदिशा वनमण्डल का स्टाफ मौजूद रहा।
उल्लेखनीय है कि इसी स्थल पर वल्चर रेस्टोरेंट का निर्माण करने की भी तैयारी शासन स्तर पर चल रही है। आगामी दिनों में भोपाल स्थित वल्चर ब्रीडिंग सेंटर के 6 वल्चर को भी इस स्थल पर छोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर वन बल प्रमुख ने मवेशियों को इलाज के लिए दी जाने वाली दवाईयां जिन्हें शासन ने प्रतिबंधित किया है और जो गिद्धों के लिए जानलेवा है, के बारे में जानकारी देते हुए इन प्रतिबंधित दवाईयों का उपयोग नहीं करने के लिए कहा। मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक ने गौशाला के कर्मचारियों को दवाइयों का एक सैंपल भ्ज्ञी प्रदाय किया जिससे गिद्धों को कोई नुकसान नहीं होता। इस अवसर पर वन बल प्रमुख ने बताया कि डाइक्लोफेनेक, निमेसुलाइड, कीटोप्रोफेन और एसेक्लोफेनेक दवाइयां जो पशुओं को इलाज के लिए दी जाती थी को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन दवाओं का उपयोग पूर्णतः गैरकानूनी है, गिद्धों की संख्या में जो भारी गिरावट विगत वर्षों में देखी गई थी! वह इन्हीं दवाओं के कारण थी जो पशुओं को उपचार के लिए दी जाती थी।

  • editornaseem

    Related Posts

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग जयसिंहनगर:- मध्यप्रदेश में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी तथा कालाबाजारी एवं एल पी जी, बिजली के दामों के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस…

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    नसीमखान सांचीसांची ,,,थाना सांची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेढ़की में शासकीय उचित मूल्य दुकान से फरवरी माह से गेहूं वितरण नहीं होने पर हितग्राहियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित