जिले में आज से सभी निकायों और ग्राम पंचायतों में शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान

नसीमखान

वर्षा जल को सहेजने जल संरचनाओं के निर्माण और जीर्णोद्धार सहित होंगी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों से की अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील

रायसेन,
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी सभी निकायों और ग्राम पंचायतों में वर्षा जल के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य के साथ 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक स्तर पर दल गठित किए गए हैं तथा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि जल के संरक्षण और संवर्धन हेतु चलाए जा रहे इस अभियान में सहभागी बनें।
जिले में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संचय की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। जिसमें जल स्रोतों का पुनर्जीवन, नवीन जल संरचनाओं का निर्माण तथा पूर्व से निर्मित संरचनाओं की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना, जल स्त्रोतों और जल संरचनाओं के आसपास फलदार पौधों के रोपण और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने सहित अन्य गतिविधियां की जाएगीं।
अभियान के तहत जिले के सभी जनपद पंचायतों में जल चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में जल संरक्षण और संवर्धन विषय पर निबंध लेखन, पेन्टिंग सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बच्चों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए जल का अपव्यय रोकने जागरूक किया जाएगा। साथ ही बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को जल संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रेरित करने चिठ्ठी भी लिखी जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग जयसिंहनगर:- मध्यप्रदेश में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी तथा कालाबाजारी एवं एल पी जी, बिजली के दामों के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस…

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    नसीमखान सांचीसांची ,,,थाना सांची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेढ़की में शासकीय उचित मूल्य दुकान से फरवरी माह से गेहूं वितरण नहीं होने पर हितग्राहियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित