केमिकल रिसाव होने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य की तैयारियों को परखने मण्डीदीप स्थित हिन्दुस्तान इलेक्ट्रोग्रेफाइट कंपनी में की गई मॉक ड्रिल

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन जिले के मण्डीदीप स्थित हिन्दुस्तान इलेक्ट्रोग्रेफाइट कंपनी लिमिटेड में रासायनिक औद्योगिक आपदा/केमिकल रिसाव की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल की गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। रैपिड एक्शन फोर्स, जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय नागरिकों द्वारा भी इस मॉक ड्रिल में सहभागिता की गई।
मॉक ड्रिल की शुरूआत हिन्दुस्तान इलेक्ट्रोग्रेफाइट कंपनी लिमिटेड में केमिकल लीकेज की सूचना से हुई। लीकेज की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और जिला प्रशासन, पुलिस, अस्पताल और कम्पनी के अधिकारियों को सूचना देते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए। केमिकल के प्रभाव को कम करने केमिकल टैंक पर पानी की बौछार शुरू की गई और लीकेज को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। साथ ही प्रभावितों को आवश्यक प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल भेजा गया। मॉक ड्रिल के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स की डिप्टी कमांडेन्ट श्वेता राणा, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, एएसपी श्री कमलेश कुमार सहित स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रैपिड एक्शन फोर्स की डिप्टी कमांडेन्ट श्वेता राणा ने बताया कि बढ़ते औद्योगिकीकरण के साथ हमें विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक आपदा होने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य की तैयारियों को परखने के साथ ही आपदा प्रबंधन के सरकारी व गैर सरकारी तंत्रों के मध्य समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः केमिकल डिजास्टर जैसी घटनाएं मानवीय त्रुटि के कारण हो जाती हैं, इसलिए सभी उद्योगों को आपदा प्रबंधन योजना एवं टीम बनानी चाहिए। साथ ही नागरिकों को भी इसके जागरूक रहना चाहिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश