नसीमखान
रायसेन,
माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 19 अप्रैल को जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 19 अप्रैल को प्रातः 10.50 बजे ग्राम प्रतापगढ़ पहुचेंगे और यहां प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत ग्राम प्रतापगढ़ में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के आवासों का भ्रमण कर संवाद करेंगे। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो द्वारा गुरूवार को प्रतापगढ़ का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा उन्हें कार्यक्रम की तैयारियों से अवगत कराया गया। श्री प्रियंक कानूनगो द्वारा सिलवानी स्थित विश्राम गृह में पत्रकारगणों से माननीय राज्यपाल महोदय के आगमन तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में चर्चा भी की गई।






