अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

नसीम खान
सांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की सुरक्षा के नाम पर बनाए गए इन स्पीड ब्रेकरों में तकनीकी मानकों की अनदेखी किए जाने से जहां वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, वहीं आसपास रहने वाले लोगों की रातों की नींद भी उड़ गई है।
सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि इन गतिअवरोधकों को लेकर स्थानीय नागरिक कई बार शिकायत कर चुके हैं और समाचार पत्रों के माध्यम से भी जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े जिम्मेदार विभाग और जिला प्रशासन अब तक समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आए हैं।
रात में बन जाते हैं परेशानी का कारण
दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह इन गतिअवरोधकों को देख लेते हैं, लेकिन रात में पर्याप्त रेडियम मार्किंग, संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड नहीं होने से ये वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देते। तेज रफ्तार वाहन अचानक स्पीड ब्रेकर पर चढ़ते हैं तो जोरदार धमाके जैसी आवाज होती है। रातभर वाहनों के गुजरने से होने वाली इन तेज आवाजों के कारण आसपास के रहवासियों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संजीत वर्मा ने कहा—सुरक्षा के नाम पर बढ़ा दिया खतरा
स्थानीय निवासी संजीत वर्मा का कहना है कि विद्यालय के पास बच्चों की सुरक्षा के लिए गतिअवरोधक बनाए जाना उचित है, लेकिन उन्हें निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप बनाया जाना चाहिए। वर्तमान में इनकी बनावट और संकेत व्यवस्था ऐसी है कि वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं होना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
लालाराम साहू बोले—रातभर की आवाज से लोगों की नींद हराम
स्थानीय नागरिक लालाराम साहू ने कहा कि इन स्पीड ब्रेकरों के कारण रात के समय होने वाली तेज आवाजों से रहवासी बेहद परेशान हैं। अचानक वाहनों के उछलने से धमाके जैसी आवाज होती है और कई बार ऐसा लगता है कि कोई बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखना चाहिए और जनहित में इन गतिअवरोधकों को हटाकर मानक के अनुसार निर्माण या सुधार कराना चाहिए।
हादसे के बाद जागने का इंतजार क्यों?
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब समस्या को लेकर बार-बार शिकायतें की जा रही हैं और मामला जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में भी है, तो कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं जिला प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर इन गतिअवरोधकों को मानकों के अनुरूप व्यवस्थित कराएं तथा पर्याप्त रेडियम, चेतावनी संकेतक एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार