नसीम खान
सांची,,, किसानों के कल्याण एवं कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों को लगातार दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कृषि विभाग कार्यालय सांची में किसानों को बैटरी चलित पंप का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि के.पी. भगत, परियोजना संचालक आत्मा रवि अमरवंशी, कृषि विकास अधिकारी सी.एल. अहिरवार एवं श्रीमती माधवी गौर की उपस्थिति में ग्राम ढकना-चपना के किसान राकेश मीना को बैटरी चलित पंप प्रदान किया गया।
कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर कृषि कार्यों को सरल, सुविधाजनक एवं कम लागत वाला बनाना है। विभाग द्वारा पात्र किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आधुनिक कृषि उपकरणों की उपलब्धता से किसानों के श्रम और समय की बचत होने के साथ खेती की कार्यप्रणाली को भी सुविधाजनक बनाने में मदद मिल रही है।





