रीवा के लिए अतिरिक्त ट्रेन की उठाई मांग:द्विवेदी

विंध्य क्षेत्र की महिलाओं एवं नागरिकों ने भोपाल से रीवा के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने के लिए मांग उठाई है विंध्य महिला जागृति मंच एवं विंध्य सहयोग मंच भोपाल के द्वारा इस संबंध में एक ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। संयोजिका वंदना द्विवेदी ने बताया कि भोपाल से रीवा के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन स्थाई रूप से संचालित की जाए क्योंकि भोपाल शहर एवं आसपास स्थित विभिन्न क्षेत्रों में विंध्य क्षेत्र के रीवा सतना, मैहर, अमरपाटन,रामनगर,कटनी, मऊगंज, बैकुंठपुर, गोविंदगढ़, चाकघाट, सीधी चुरहट जैसे दूरस्थ अंचलों के लोग निवास करते हैं एवं त्योहारों के अवसर पर विशेष ट्रेन चलाई जाती है लेकिन इसमें अतिरिक्त प्रभार के साथ यात्रा करना मजबूरी होती है। भोपाल में निवासरत क्षेत्र की महिलाएं त्यौहार एवं पारिवारिक अवसरों पर छोटे बच्चों के साथ रेवांचल एक्सप्रेस में सफर करती है जिसमें रिजर्वेशन में वेटिंग एवं आरएसी टिकट होने के कारण असुरक्षित महसूस करती हैं। द्विवेदी ने बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रीवा के लिए स्थाई रूप से एक अतिरिक्त ट्रेन नियमित रूप से संचालित की जाए, इसके लिए क्षेत्र की महिलाएं एवं नागरिको ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय भोपाल में उपस्थित होकर सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर प्रियंका दीक्षित को माननीय केन्द्रीय रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया एवं निवेदन किया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रीवा के लिए एक और ट्रेन का नियमित संचालन किया जाए। इस ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंध्य प्रदेश से निवासरत महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे l

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

विदिशा के 96 गांवों में पोषण जागरूकता की पहल, 104 आंगनबाड़ियों में संपन्न हुआ राष्ट्रीय पोषण माह

रिपोर्ट: Live Khabar India | विदिशा, मध्य प्रदेश विदिशा, मध्य प्रदेश। ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अडानी फाउंडेशन…

फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले का बड़ा खुलासा, 5,923 संदिग्ध विवाह और ₹30.18 करोड़ की सहायता राशि का मामला विदिशा के सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले की जांच में 5,923…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश