अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर सह जेल निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसम्बर के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर सह जेल निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजीव राव गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार वह अधिकार है जो प्रत्येक मानव को उसके जन्म से प्राप्त होते है। इन्हें प्राकृतिक अधिकार भी कहा जाता है जो कि प्रत्येक मानव के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास के लिए परम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत में मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 अधिनियमित किया गया है जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग एवं जिला स्तर पर मानवाधिकार न्यायालय की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि चाहे वह जेल में निरूद्ध बंदियों की प्रताड़ना के विषय में हो, अस्पतालों में मरीजो के उचित उपचार के संबंध में हो, मानव र्दुव्यापार के विषय में हो, खाद्य सामग्री के मिलावटों के संबंध में हो, पेंषन भुगतान के संबंध में या मजदूरों को मजदूरी भुगतान के संबंध में हो मानवाधिकार आयोग इन संबंधों में संज्ञान लेकर कार्यवाही कर मानवाधिकार की रक्षा करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री राजेन्द्र सिंह शाक्या मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रायसेन द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसा कोई भी अवैधानिक कृत्य जो जीवन को खतरे में डालता हो, आजादी को छीनता हो, भेदभाव मूलक हो और मानव गरिमा को नुकसान पहॅुचाता हो ऐसे कृत्य मानव अधिकार के उल्लंघन की श्रेणी में आते है। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीस उद्दीन अब्बासी, जेल अधीक्षक श्री रामकृष्ण चोरे, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कांउसिल्स श्री शुभम मालवीय समेत जेल कर्मी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    नसीम खानसांची,,,गणेशोत्सव के चलते नगर में इन दिनों उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जहां…

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    नसीम खान सांची,,,,नगर में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद मच्छरों और जहरीले कीड़ों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। हर गली-मोहल्ले में मच्छरों की भरमार है,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    गणेशोत्सव की धूम से गूंज रहा नगर, जगह-जगह सजी झांकियांपूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहीं झांकियां

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    मच्छरों के आतंक से जागा प्रशासन, नगर में शुरू हुआ फॉगिंग अभियान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण