जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागतजयकारों से गूंज उठा नगर, रिमझिम फुहारों के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नसीम खान
सांची,,, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में सांची सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रिमझिम बारिश के बीच निकली शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।
जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा की शुरुआत कानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी। शोभायात्रा के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महिला, पुरुषों और बच्चों की बड़ी संख्या में भीड़ दिखाई दी।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न आकर्षक झांकियां और नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक वेशभूषा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चे कृष्ण-राधा सहित विभिन्न धार्मिक पात्रों के रूप में सजे नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया गया। वहीं पारंपरिक लंहगी कार्यक्रम ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
नगर के मुख्य चौराहे पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अनेक पार्षदों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। तथा भगवान कृष्ण पूजा अर्चना की पूर्व पार्षद रतलाल जायसवाल ने भी भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। स्टेशन रोड पर शैतान सिंह लोधी ने समर्थकों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस रही। नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी वितरण किया गया और धार्मिक कार्यक्रम के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर जन्माष्टमी ने पूरे नगर को कृष्णमय कर दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची क्षेत्र में जुआ खेलते चार लोग पकड़े, 6060 रुपये जब्तचिरहोली गांव में बबूल के पेड़ के नीचे ताश के पत्तों पर लग रहे थे हार-जीत के दांव

    नसीम खान सांची,,, दशहरा ड्यूटी के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिरहोली में जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से कुल 6060 रुपये नकद…

    सांची में देर रात तक चला दशहरा समारोह, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगरआकर्षक झांकियों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, झांकी समितियों सहित सहयोगियों का किया सम्मान

    नसीम खानसांची,,, नगर के बस स्टैंड परिसर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण के पुतले का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदिशा में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस ने की पानी की बौछार

    विदिशा में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस ने की पानी की बौछार

    सांची क्षेत्र में जुआ खेलते चार लोग पकड़े, 6060 रुपये जब्तचिरहोली गांव में बबूल के पेड़ के नीचे ताश के पत्तों पर लग रहे थे हार-जीत के दांव

    सांची क्षेत्र में जुआ खेलते चार लोग पकड़े, 6060 रुपये जब्तचिरहोली गांव में बबूल के पेड़ के नीचे ताश के पत्तों पर लग रहे थे हार-जीत के दांव

    सांची में देर रात तक चला दशहरा समारोह, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगरआकर्षक झांकियों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, झांकी समितियों सहित सहयोगियों का किया सम्मान

    सांची में देर रात तक चला दशहरा समारोह, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगरआकर्षक झांकियों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, झांकी समितियों सहित सहयोगियों का किया सम्मान

    असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी मंगलवार को होगा रावण दहन।

    असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी मंगलवार को होगा रावण दहन।

    विकासखण्ड स्तर पर ही होगा आमजन की समस्याओं का समाधाननागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अब जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगाकलेक्टर श्री सिसोनिया ने विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने दिए निर्देश

    कलेक्टर तथा एसपी ने छींद मंदिर पहुंचकर दशहरा पर्व के दृष्टिगत की जा रहीं व्यवस्थाओं का लिया जायजाबरेली में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण

    कलेक्टर तथा एसपी ने छींद मंदिर पहुंचकर दशहरा पर्व के दृष्टिगत की जा रहीं व्यवस्थाओं का लिया जायजाबरेली में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण