जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारीचाहे रात का अंधेरा हो या बारिश-आंधी, शिकायत मिलते ही मोर्चे पर पहुंचते हैं विद्युतकर्मी

नसीम खान
सांची,, बिजली गुल होते ही कुछ ही देर में उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ जाती है और लोग बिजली विभाग को कोसने लगते हैं, लेकिन इस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली कर्मचारी किन परिस्थितियों में काम करते हैं, इस ओर शायद ही किसी का ध्यान जाता है। दिन हो या रात, तेज गर्मी हो या कड़ाके की ठंड और बारिश, विद्युतकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहते हैं।
जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति में तकनीकी खराबी आने या कहीं विद्युत लाइन में फाल्ट होने की सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचकर खराबी तलाशने और उसे दूर करने में जुट जाते हैं। कई बार बारिश और तेज हवाओं के बीच भी उन्हें विद्युत लाइनों और खंभों पर चढ़कर सुधार कार्य करना पड़ता है। ऐसे में उनकी छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
विडंबना यह है कि उपभोक्ता कुछ देर की बिजली कटौती भी सहन नहीं कर पाते, जबकि विद्युत कर्मचारी कई बार घंटों तक विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए आपूर्ति बहाल करने में लगे रहते हैं। उनकी मेहनत का परिणाम ही है कि खराबी दूर होने के बाद घरों और प्रतिष्ठानों में फिर रोशनी लौट आती है।
बिजली की रोशनी के पीछे इन कर्मचारियों का पसीना ही नहीं, कई बार उनकी जान का जोखिम भी जुड़ा होता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    रिपोर्ट: राजर्षि मिश्रा उमरिया/चिल्हारी। उमरिया जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा SH-10 मानपुर–बरही मार्ग पर ग्राम चिल्हारी के बस…

    पीएम श्री विद्यालय अमरपुर में शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन अवलोकन

    अमरपुर। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में पीएम श्री एवं सांदीपनि विद्यालय के OIC श्री साईचंद पांडेय जी द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारीचाहे रात का अंधेरा हो या बारिश-आंधी, शिकायत मिलते ही मोर्चे पर पहुंचते हैं विद्युतकर्मी

    जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारीचाहे रात का अंधेरा हो या बारिश-आंधी, शिकायत मिलते ही मोर्चे पर पहुंचते हैं विद्युतकर्मी

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    पीएम श्री विद्यालय अमरपुर में शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन अवलोकन

    पीएम श्री विद्यालय अमरपुर में शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन अवलोकन
    सांची की सौर योजना में बड़ी लापरवाही ? 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

    आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक

    आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक