मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी करना पड़ा महंगा , युवक हुआ गिरफ्तार

भोपाल

जब्बीर खान

गिरफ्तार-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भोपाल के जंबूरी मैदान में आपत्ति जनक नारेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों की पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने हरियाणा के ओकेन्द्र राणा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। राणा ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि भोपाल के जंबूरी मैदान में 8 जनवरी से शुरू हुए करणी सेना परिवार 21 सूत्रीय मांगों का समर्थन देने वह भोपाल पहुंचा था।

इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आपत्ति जनक नारेबाजी की थी। इसका उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग ग्रुप में वायरल कराया। उसका मकसद सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सुर्खियों में आना था। शुरुआती जांच में अब तक पुलिस रिकार्ड में अभी सिर्फ ओकेन्द्र की पहचान हुई है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने भिवानी, हरियाणा से राणा को गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस दौरान गिरफ्तार किया जब वह खाना खाकर अपने घर में सो रहा था । स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने वीडियो जारी कर बताया कि एमपी पुलिस ओकेन्द्र को पकड़ कर ले गई है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सीलिंग के विरोध में कोलार में 20 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन; 3 हजार दुकानों के लटके ताले

रिपोर्ट : अजय अहिरवार|भोपाल भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों (Residential Zones) में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की सख्त सीलिंग कार्रवाई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़