नसीम खान
सांची,,, सांची स्थित होटल अशोका जायसवाल में क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज द्वारा अपने आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रार्जुन के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। समाज बंधुओं ने जयकारे लगाते हुए जयंती मनाई तथा सभी को प्रसादी का वितरण किया गया।
यह आयोजन पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल एवं उनके सहयोगियों द्वारा होटल अशोका जायसवाल परिसर में किया गया।
इस अवसर पर पूजा अर्चना करते हुए कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम समाज की परंपरा और एकता को मजबूत करते हैं।





