ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था बदहाल, बार-बार कटौती से जनजीवन प्रभावितमरम्मत के नाम पर लगातार बाधित हो रही आपूर्ति, जलापूर्ति भी हो रही ठप

नसीमखान
सांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची की बिजली व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल होने के कारण यहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विशेष निर्देश दिए जाते रहे हैं, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।
नगरवासियों का कहना है कि वर्षभर बिजली मरम्मत के नाम पर कार्य चलते रहते हैं, इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं रहता। बिजली कब चली जाए और कब वापस आए, इसका कोई भरोसा नहीं है। बार-बार होने वाली कटौती से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली गुल होते ही पूरा नगर अंधेरे में डूब जाता है। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह ठप पड़ जाती है, जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती है। नागरिकों का आरोप है कि पिछले लगभग पंद्रह दिनों से बिजली व्यवस्था सुधारने के नाम पर कटौती और अधिक बढ़ गई है।
इधर, सांची में जी-20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के संभावित आगमन की चर्चाओं के बीच भी बिजली व्यवस्था का यह हाल स्थानीय लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारी व्यवस्था सुधारने में अपेक्षित सफलता नहीं दिखा पा रहे हैं।
नगरवासियों ने यह भी शिकायत की है कि बार-बार बिजली गायब रहने के बावजूद बिजली बिलों में खपत लगातार दर्ज हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। नागरिकों ने विद्युत विभाग से शीघ्र स्थायी समाधान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। विश्व धरोहर नगरी की पहचान के अनुरूप यदि मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ नहीं होंगी, तो स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    नसीम खान सांची,,,ऐतिहासिक नगर सांची से गुजरने वाले भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग (SH-18) को लेकर नगरवासियों में असमंजस और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लोगों को अपनी मेहनत की गाढ़ी…

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    नसीम खानसांची,,, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांची जनपद के ग्राम रतनपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग