कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में रिटर्निंग तथा सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सह बैठक सम्पन्न

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन,
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में रिटर्निंग अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में रिटर्निंग अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का भलीं भांति अध्ययन करें तथा सौंपे जाने वाले दायित्वों का पूरी गंभीरता और लगन से निर्वहन करें।
कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि सेक्टर अधिकारियों के दायित्व, अधिकार और उनके कार्यक्षेत्र के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा मार्गदर्शिका पुस्तिका भेजी जा रही है, जो कि प्राप्त होते ही सभी सेक्टर अधिकारियों को प्रदान की जाएगी। सभी इस पुस्तिका का सूक्ष्मता से अध्ययन कर लें। उन्होंने मतदाता सूची के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध और सही बनेगी, निर्वाचन उतनी ही सुगमता से सम्पन्न होंगे। अगस्त माह से संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही प्रारंभ होगी, जिसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ना, संशोधन करना तथा हटाने संबंधी कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में हो।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर रैम्प, भवन की स्थिति, पहुंच मार्ग, नेटवर्क, विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए फार्मेट को भरकर जमा कराने के लिए भी कहा। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित किए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वृंदावन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। साथ ही अनुभागों से भी रिटर्निंग अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारी वीसी के माध्यम से प्रशिक्षण सह बैठक में शामिल हुए।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’