रात के अंधेरों में यहां निकलते हैं भूत , देखें भूतो के शहर का लाइव वीडियो


उलझे लोग,,कई घरों के सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ संदिग्ध विडियो

रायगढ़.. शहर के विनोबा नगर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।।. बताया जा रहा है कि इस इलाके में रात के करीब 1 बजे के आसपास एक संदिग्ध महिला डरावनी स्थिति में घूमते हुए देखी गई है। कुछेक घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में महिला का वीडियो रिकार्ड हुआ है। वही एक दो लोगों ने गाउन पहनी एक महिला को गली में घूमकर झाड़ियों के बीच जाते देखने का दावा किया है। उनका कहना है वो इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। वहीं सीसीटीवी का फुटेज देखने के बाद लोग अलग अलग तरीके की बाते कहते दिख रहे हैं।। कुछ लोगों का मानना है कि महिला के भेस में कोई आत्मा घूम रही है तो कुछ लोग संदिग्ध महिला को बीमार या विक्षिप्त बता रहे हैं… हालाकि चक्रधर नगर की पुलिस जो रात्रि गश्त का दावा करती है इस तक यह मामला अभी नही पहुंचा है।।…





जहां देर रात मुहल्ले में एक संदिग्ध महिला के घूमने की बात को लेकर लोग आपस में चर्चा कर रहे

हैं। दरअसल में घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है जिसमें प्रेतात्मा का भेस बनाकर एक अज्ञात महिला रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच गली में घूमती देखी गई है। क्षेत्र वासियों ने बताया यह महिला का वीडियो फुटेज कई घरों में लगे सीसीसीटी में रिकार्ड हुआ है। वही बताया जा रहा है कि मुहल्ले के एक घर में सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था तभी घर वालो में किसी को संदेह हुआ की कोई महिला घर के बाहर खड़ी है। जब वो देखने गए तो पाया कि वहा कोई नही था। उस बात को लेकर घर में डर का का माहौल बन गया। उसके दूसरे दिन जब घर मालिक जब अपने पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्हें भी संदेह हुआ। तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो वहां भी संदिग्ध महिला दिखाई दी। यह महिला जो तकरीबन 2 मिनट तक एक घर के पास खड़ी दिखाई दी। इसके बाद अन्य घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया है वहां भी महिला दिखाई दी। वार्ड वासियों का कहना यह भी है की इस महिला को पहले कभी देखा नहीं गया है तो सवाल यह खड़ा होना लाजिमी है। मोहल्ले वासियों का यह भी कहना है यह महिला का संबंध किसी चोर गिरोह से भी हो सकता है। जो रेकी करने के हिसाब से घूम रही है। कुछ लोग उसे बीमार या विक्षिप्त भी बता रहे हैं। अन्यथा रात के 1/2 बजे के वक्त कोई महिला सड़क पर इस तरह क्यों घूमेगी??

वहीं बताया जा रहा है कि समाचार लिखे जाने तक घटना की जानकारी थाना चक्रधर नगर पुलिस को नही लगी है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार, जानिए इसके लक्षण, जांच और जरूरी सावधानियां

बारिश का मौसम आते ही डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो…

क्या आप भी चश्मे से परेशान हैं? जानिए कैसे LASIK और SMILE जैसी आधुनिक लेजर सर्जरी तकनीकें आपको दिला सकती हैं चश्मे से आजादी। पढ़ें पूरी खबर

आंखों की लेजर सर्जरी: चश्मे से छुटकारा पाने का आधुनिक और सुरक्षित समाधान LASIK, SMILE और Smart LASIK जैसी आधुनिक तकनीकों से लाखों लोगों को मिल रही है बेहतर दृष्टि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख