श्री सीताराम नाम जप 1008 कुंडीय महायज्ञ को लेकर हुई बैठक संपन्न

*भोपाल।* सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजघाट स्थित माँ शारदा देवी मंदिर प्रागण्य में 24 अप्रैल से होने जा रहे नेपाली बाबा के सानिध्य में श्री सीताराम नाम जप 1008 कुंडीय महायज्ञ को लेकर होटल रॉयल पैलेस में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित जिले भर से विप्र समाज बंधु व्यापारीगण, बुद्धिजीवी वर्ग के लगभग 400 लोग शामिल हुये। बैठक में सभी लोगों ने इस महा आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने बात कही।

बैठक में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह महायज्ञ क्षेत्र के ही नही विश्व कल्याण के लिये किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोग शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की सीमाओं में बंधा नहीं है जिले तथा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से धर्म प्रेमी बंधु इस आयोजन में शामिल होने के लिये आ रहे हैं जिनकी व्यवस्थायें करना हम सबका धर्म है इस धार्मिक आयोजन में सभी लोग किसी भी रूप में अपना सहयोग करके पुण्य लाभ अर्जित करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोटिया, पं. सुखदेव मिश्रा, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, रीतेश मिश्रा, मनीष चौबे, आलोक केशरवानी, एड. अनिल सिंह, राजेश मिश्रा, एड. संजय द्विवेदी, रामकृष्ण गर्ग, हरिओम पांडेय, रम्मू तिवारी, डॉ. डीपी चौबे, रामेश्वर नामदेव, पराग जैन, रविन्द्र जैन, देवेन्द्र फुसकेले, धीरज सिंह, नीतेश गुप्ता, हरनाम सिंह, अरूण दुबे, महेश कन्हौआ, संतोष तिवारी सहित शहर तथा जिले भर से धर्म प्रेमी बंधुओं ने बैठक में हिस्सा लिया एवं इस महा आयोजन को भव्य बनाने के लिये अपने अपने विचार रखे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले का बड़ा खुलासा, 5,923 संदिग्ध विवाह और ₹30.18 करोड़ की सहायता राशि का मामला विदिशा के सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले की जांच में 5,923…

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा