सीधी जिले में आदिवासी पर पेशाब मामले ने पकड़ा जोर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन । पुलिस ने मारी पानी की बौछार

वसीम कुरैशी की रिपोर्ट

पानी की तेज बौछारों के बीच किया सीएम के पुतले का दहन:सीधी जिले की घटना को लेकर आक्रोशित हुए युवा कांग्रेसी, बोले- अब तक क्यों नहीं चला आरोपी के घर में बुलडोजर

रायसेन।एमपी के सीधी जिले में आदिवासी मानसिक विक्षिप्त पर भाजपा कार्यकर्ता के पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में युवा कांग्रेसी गुस्सा में है। दूसरी तरफ इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है।
कांग्रेसियों पर पानी की बौछारें,मुख्यमंत्री का अधजला पुतला लेकर भागे….

युवा कांग्रेस के बैनर तले ने दोपहर 2:30 बजे सागर तिराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने की कोशिश की ।लेकिन प्रशासन ने भी कांग्रेसियों को रोकने के पूरे इंतजाम किए थे। जिला व पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर दी।, जिससे कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। इससे सीएम पुतला भी आधा ही जल पाया। अधजले सीएम के पुतले को हाथों में लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे।
कांग्रेस नेता बोले- अब तक चल जाना चाहिए था बुलडोजर…..
पुतला जलाने से पहले कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा, सीधी जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भाजपा विधायक के प्रतिनिधि ने आदिवासी समाज के एक व्यक्ति के ऊपर पेशाब की। यह बहुत ही निंदनीय है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उसके घर पर बुलडोजर चलवाना चाहिए,।उसका घर अब तक टूट जाना चाहिए था। थे।वैसे तो जनसभा के मंचों से सीएम शिवराज सिंह खुद माइक हाथ में थामकर अपराधियों ,भू माफियाओं खनिज माफियाओं को जिंदा गाड़ने मकानों को बुलडोजर से रौंदने जैसी बातें करते हैं ।सीधी जिले के विधायक प्रतिनिधि ने एक दलित आदिवासी विछिप्त व्यक्ति के साथ पेशाब पिलाने जैसी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कर दी औऱ सीएम शिवराज सिंह अब खामोश क्यों है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’