नसीमखान
बोर्ड परीक्षा में तीन साल तक शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्य होंगे सम्मानित
रायसेन, 04 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक जन सहभागिता से चलाया जायेगा। राष्ट्रीय गीत ष्वंदे मातरमष् के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों के लिए श्पत्र लेखनश् जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्थानीय स्व-सहायता समूहो और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से खादी/पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिलों में तिरंगे की थीम पर प्रदर्शनी, रंगोली, बुनाई, मेला, कंसर्ट, ई-बाइक/ साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज बिक्री, तिरंगा एंथम, तिरंगा प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी, हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अपने सोशल मीडिया हेण्डल पर अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।
जन-विश्वास अभियान-2026मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन विश्वास ही जन कल्याण का आधार है। प्रदेश में जन विश्वास अभियान का प्रारंभ 07 अगस्त से हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिन्दवाड़ा जिले से अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्विस डिलेवरी और सुशासन अभियान का केन्द्र बिन्दु है। अभियान को फील्ड में हो रहे कार्यों की मॉनिटरिंग और जनता से संवाद का सशक्त माध्यम बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को जिलों के भ्रमण और जनसामान्य से संवाद के लिए निर्देशित किया।
समारोहपूर्वक मना महर्षि सांदीपनि गुरू पर्वमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरू पूर्णिमा पर प्रदेश में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्वश् समारोहपूर्वक आयोजित हुए और एआई पर केंद्रित श्मिशन बुनियादश् का शुभारंभ हुआ। यह मिशन प्रदेश के 8 जिलों के 500 शासकीय स्कूलों में चलाया जाएगा। प्रदेश भर में 60 नए सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिली। सांदीपनि विद्यालयों के निर्माण पर सरकार करीब 25 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का काम पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोर्ड परीक्षा में 03 साल तक शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यो को 01 लाख रुपए की सम्मान राशि और स्कूल में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

