विकास की आड़ में दम तोड़ती सांची की हरियालीलाखों–करोड़ों खर्च के दावों के बीच सूखते पेड़, घटते पर्यटक और सवालों में घिरा सौंदर्य विकास

नसीमखान सांची
सांची,,,
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सांची को सुंदर और विकसित बनाने के नाम पर अनुमानित तौर पर लाखों–करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसी तथाकथित विकास की सबसे बड़ी कीमत यहां की हरियाली को चुकानी पड़ रही है। कभी चारों ओर हरियाली से आच्छादित रहने वाला यह क्षेत्र आज पेड़ों की अनदेखी और संरक्षण के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गया है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार सांची एक समय केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि शुद्ध ऑक्सीजन देने वाले घने, छायादार और फलदार वृक्षों के लिए भी जानी जाती थी। यही हरियाली देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती थी, जिसके चलते पर्यटक कई दिनों तक यहां ठहरकर इस स्थल की ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते थे।
समय के साथ सांची को और अधिक आकर्षक बनाने की कवायद तेज हुई। सरकारों ने इसे पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के उद्देश्य से भारी भरकम राशि स्वीकृत की, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद न तो अपेक्षित सौंदर्य विकास दिखाई दिया और न ही हरियाली का संरक्षण किया जा सका।
एक समय लगभग 11 एकड़ में फैला शासकीय उद्यान सदैव हराभरा रहता था। यहां मौजूद फलदार और छायादार वृक्ष न केवल शुद्ध ऑक्सीजन देते थे, बल्कि छाया और फल के कारण नगरवासियों व पर्यटकों को बड़ी राहत मिलती थी। नगर की सड़कों के किनारे लगे बड़े-बड़े पेड़ भी लोगों को धूप से बचाते थे, लेकिन विकास और सुंदरता के नाम पर जहां एक ओर बड़ी राशि खर्च हुई, वहीं दूसरी ओर इन हरे-भरे पेड़ों का भी सफाया कर दिया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान सड़क किनारे लगे छोटे-बड़े पेड़ों को भी काटा गया। लोगों के विरोध के बाद निर्माण एजेंसी द्वारा पुनः पौधारोपण का आश्वासन दिया गया, लेकिन वह भी धरातल पर प्रभावी साबित नहीं हुआ। शासकीय उद्यान का लगभग आधा हिस्सा पर्यटन विभाग को सौंपा गया, जहां पहले फलदार और छायादार वृक्ष मौजूद थे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और नियमित देखरेख के अभाव में कई पेड़ नष्ट हो गए और जो शेष बचे हैं, वे भी धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं।
नगर में चर्चा है कि सांची को सुंदर बनाने के नाम पर किए गए अधिकांश प्रयास केवल कागजों और फाइलों तक सीमित रह गए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि पर्यटकों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो सकी, बल्कि गिरावट देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो यह स्थल विभागीय कमाई का जरिया बनकर रह जाएगा।
हालांकि विभागीय स्तर पर समय-समय पर पौधारोपण और संरक्षण के दावे किए जाते हैं, लेकिन उनका असर जमीन पर नजर नहीं आता। ऐसे में यह आशंका गहराने लगी है कि विकास की इसी तर्ज पर कहीं सांची अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ प्राकृतिक विरासत भी न खो बैठे।
यदि विकास के नाम पर हरियाली यूं ही मिटती रही, तो सांची की पहचान इतिहास के साथ-साथ प्रकृति से भी कटती चली जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।