रायसेन में भूकंपरोधी भवन निर्माण तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण प्रारंभ

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन,
आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल गृह विभाग म.प्र. शासन एवं जिला प्रशासन रायसेन के समन्वय से 04 जुलाई से प्रारंभ भूकंपरोधी भवन निर्माण विषयक तकनीक पर आधारित सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेशनल के साथ शासकीय पोलेटेक्निक कालेज में प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में आज आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन से पधारे हुए डॉ. जॉर्ज व्ही. जोसेफ, संयुक्त संचालक ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के बारे में अवगत कराया। साथ ही आपदा प्रबंधन हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 10 पॉइंट एजेंडा के बारे में जानकारी प्रदान की।
तकनीकी विशेषज्ञ श्रीमती नेहा श्रीवास ने भूकंप आपदा, उसके प्रभाव, तरंगो एवं संवेदनशीलता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए भूकंप से बचाव के लिए सुरक्षा नियमों की भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में श्री पी.के. झा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने अपने उदबोधन में कहा कि आप सभी प्रतिभागी संरचना बनाते समय भूकंप को ध्यान में रखे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, पी.आई.यू.,नगर पालिका एवं पंचायत विभाग के लगभग 50 इंजीनियर उपस्थित रहे।
रायसेन जिला सिस्मिक जोन-03 में आने से रायसेन जिले में भूकंप के प्रति संवेदनशीलता अधिक है। इसलिए सिविल कार्य से जुड़े प्रोफेशनल को जानकारी होना बेहद जरूरी है। भूकंप से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें। भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं हैं तो लेटे रहें,तकिए से सिर ढक लें। घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढंके। मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। अगर आपके पास कुछ उपाय ना हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान