नसीमखान
रायसेन,
जिले में 15 जुलाई से चलाए गए नशे से दूरी-है जरूरी विशेष जनजागरूकता अभियान का 30 जुलाई को समापन हुआ। रायसेन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समापन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए शासन द्वारा अनेक अभियान और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। नशे से दूरी-है जरूरी जागरूकता अभियान के तहत जिले में स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे का त्याग करने और नशामुक्त समाज बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे ने जिले में अभियान के तहत 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की गई विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। समापन कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी सम्मिलित हुए।






