नसीमखान सांची
सांची,,राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा कारणों से मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगाई गई जर्जर रैलिंग की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से अनेक स्थानों पर रैलिंग दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों की वजह से ध्वस्त पड़ी थी, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ गई थी।
अब एजेंसी द्वारा जगह-जगह टूटी रैलिंग को वेल्डिंग के सहारे पुनः खड़ा किया जा रहा है। नगरवासी बताते हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के बाद से ही रैलिंग और स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत तो कभी रैलिंग दुरुस्तीकरण—ऐसी स्थिति में सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि समय-समय पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही है।






