नसीमखान सांची
सांची,, आज एक लगभग 32 वर्षीय व्यक्ति की तब मौत हो गई जब वह अपने परिजनों के साथ सीता पुर जिला लखीमपुर खीरी उप्र से सीतापुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12108 से मिल मुंबई मजदूरी करने जा रहा था उसके साथ उसके पिता भाई सभी साथ थे कि खंबा संख्या 884/17 कमापार के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई ।सूचना पर सांची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी तथा उसकी तलाशी ली गई तो उसकी पहचान रियासत अली पिता रहमत अली ग्राम लंबेतपुर थाना पडवा उप्र के रूप में की गई ।उसके परिवार के लोग भोपाल पहुंच चुके थे तब पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया ।पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया एवं पीएम करवाया गया ।इस बीच परिजन भी सांची पहुंच गए थे तथा शव को पीएम उपरांत पुलिस ने अपनी कार्यवाही पूरी करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।






