नसीमखान सांची
सांची।। रविवार को 132 केवी सबस्टेशन आमखेड़ा पर पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण क्षेत्र भर में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण 33 केवी आमखेड़ा, 33 केवी बेरखेड़ी, 33 केवी दीवानगंज एवं 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
बिजली बंद रहने से सांची, सलामतपुर, दीवानगंज, मेढ़की, गुलगांव, ऐरन, सेमरा, बेरखेड़ी, जमुनिया, तिजालपुर, नीनोद, कायमपुर, मुडियाखेड़ा, बांसखेड़ा सहित आसपास के अनेक गांव प्रभावित रहेंगे।
इस संबंध में सलामतपुर-सांची सहायक प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि मानसून के बाद 132 केवी लाइन पर आवश्यक मरम्मत और निरीक्षण कार्य किया जाना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य बिजली बंद होने से पूर्व ही पूर्ण कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।






