कुपोषित बच्चों को कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकालने गंभीरता से करें कामकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में एनआरसी के सुदृढ़ीकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश

नसीमखान सांची, रायसेन
रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय की कार्यकारिणी सभा की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति, जिला चिकित्सालय रायसेन की कार्यकारिणी सभा की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों, डॉक्टर्स से कहा कि शासकीय अस्पतालों में उपचार हेतु आने वाले मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं किया जाए। किसी निजी अस्पताल को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यदि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर किया जाता है तो संबंधित कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि विगत एक माह में कितने मरीजों को रेफर किया गया है तथा उन मरीजों के द्वारा कहां उपचार कराया गया है, इसकी रिपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराएं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार हेतु अधिक काम करने की जरूरत है। आईएमआर और एमएमआर की स्थिति को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग का अमला ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त भ्रमण की सर्वे करें। हाईरिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को डोर टू डोर चिन्हित कर नियमित जांच की जाए तथा फॉलोअप भी लिया जाएं। बच्चे के जन्म के बाद भी नियमित जांच की जाए। इसके अतिरिक्त जिले में कुपोषित बच्चों की जानकारी लेते हुए कहा कि इन बच्चों को कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकालने के लिए सभी समन्वित रूप से काम करें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग की टीम डोर टू डोर सर्वे करेगी। यह सर्वे वास्तवित हो तथा सुधार के उद्देश्य के साथ होना चाहिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ, सिविल सर्जन तथा महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वह औद्योगिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय कर निर्धारित पैरामीटर के आधार पर कुपोषित बच्चों के लिए फूड बॉस्केट तैयार कर वितरित कराएं। इसके साथ ही उन्होंने जिले के एनआरसी भवनों के सुदृढ़ीकरण, उन्हें और अधिक बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों, डॉक्टर्स से सुझाव लेते हुए आवश्यक संसाधनों तथा सामग्रियों की सूची बनाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के अमले से कहा कि सौंपे गए कार्यो के सम्पादन में किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या आने पर जिला स्तर पर अधिकारियों को शीघ्र अवगत कराएं, जिससे कि उनका समाधान किया जा सके।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि कार्य की अधिकता सभी के पास है, लेकिन व्यवहार में नम्रता रखना भी जरूरी है। शासकीय अस्पतालों में डॉक्टर्स और स्टॉफ मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ धैर्य, संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें। उन्होंने चिकित्सकों अधिकारियों और परियोजना अधिकारियों से उन्हें कार्य सम्पादित करने में आने वाली कठिनाईयों के बारे में भी जानकारी लेते हुए निराकरण के लिए आश्वस्त किया। बैठक में रोगी कल्याण समिति के आय-व्यय विवरण सहित अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सहित सभी बीएमओ तथा परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।