नसीमखान सांची
सांची,,, आज सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक युवक द्वारा खुद को गोली मार लेने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना ओवरब्रिज के समीप स्थित शर्मा ढाबे के पीछे की बताई जा रही है, जहाँ जितेन्द्र साहू (27 वर्ष), निवासी राघवजी कॉलोनी, विदिशा ने अपनी ही बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पुलिस को एक 12 बोर की बंदूक तथा मृतक की बाइक बरामद हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से 12 बोर की बंदूक उसके पैरों के बीच फंसी मिली है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।






