शासकीय स्कूलों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने दिए निर्देश

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक, डीपीसी श्री पीके रैकवार सहित सभी विकाखण्ड शिक्षा अधिकारियों और विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों को शासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय समय पर संचालित हों तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सौ फीसदी उपस्थिति हेतु पालकों से सम्पर्क किया जाए। इसी प्रकार प्राचार्य द्वारा विषयवार कमजोर छात्रों का चिन्हांकन करते हुए निदानात्मक कक्षाओं का संचालन किया जाए। इसके अतिरिक्त विषयवार शिक्षकों की क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण भी प्रतिमाह आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी या कमजोर विषय शिक्षकों की जगह अन्य विद्यालय के शिक्षकों से सप्ताह में दो दिन व्यवस्था कर अध्यापन कार्य कराया जाए। साथ ही विषयवार शिक्षकों की मासिक बैठक एवं सप्ताह में एक बार जूम के माध्यम से बैठक आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखण्ड से विषयवार उत्कृष्ट शिक्षकों एवं 15 विद्यार्थी को चिन्हांकित किया जाकर समूह बनाए जाएं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों से परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु सुझाव भी मांगे गए। जिसमें परीक्षा परिणाम वृद्धि हेतु एक अंक तथा दो अंक वाले प्रश्नों को तैयार करने, प्रतिदिन विद्यार्थियों से पांच प्रश्नों का अभ्यास कार्य कराना, विषयवार प्रश्नपत्र तैयार करवाकर विद्यालय में उपलब्ध करवाना, ब्लूप्रिंट के आधार पर 100 प्रश्नों के प्रत्येक विषय के प्रश्न बैंक तैयार कर विद्यार्थियों को अभ्यास करावाया जाए। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यो एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित करने एवं कमजोर प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यो एवं शिक्षकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यो एवं शिक्षकों से संवाद कराए जाने के सुझाव दिए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।