सांची का शिवमंदिर (स्तूप) चौराहा बना खतरे का केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था नदारद।

नसीमखान सांची

सांची,,, नगर का शिवमंदिर चौराहा, जिसे स्तूप चौराहा भी कहा जाता है, इन दिनों नगर का सबसे व्यस्ततम स्थान बन चुका है। यह चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा होने के कारण दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से गुलजार रहता है। साथ ही यही मार्ग स्तूपों की ओर जाने वाले देश-विदेशी पर्यटकों के आवागमन का प्रमुख मार्ग भी है।
स्थानीय नागरिकों के लिए यह चौराहा रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड एवं बाजार तक आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। किंतु लगातार बढ़ते यातायात और वाहनों की तेज रफ्तार के चलते इस मार्ग को पार करना अब खतरे से खाली नहीं रहा।
नागरिकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से यहां कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। न तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होती है और न ही कहीं गति नियंत्रण या सावधानी बरतने के संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। परिणामस्वरूप आए दिन इस चौराहे पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
नगरवासियों की मांग है कि इस चौराहे पर शीघ्र ही ट्रैफिक सिग्नल, गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा यातायात पुलिस की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि यहां आने-जाने वाले नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हालांकि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, परंतु प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है। इस उपेक्षा के चलते नगरवासियों में रोष व्याप्त है और वे शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।