नगरीय निकायों के पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के लिये जागरूकता अभियानडिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया पारदर्शी और सुलभ

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
प्रदेश में नगरीय निकायों के पेंशनर्स को सुलभ और पारदर्शी व्यवस्था देने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के लिये व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में पेंशनरों के लिये डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

आयुक्त नगरीय प्रशासन ने बताया कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेशन एक बायोमेट्रिक एवं आधार आधारित प्रणाली है। इसके माध्यम से पेंशनर्स बिना कार्यालय आये ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में उन्हें बार-बार उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं रहती है। पेंशनरों के लिये यह सुविधा पूरी प्रक्रिया को सुलभ और पारदर्शी बनाती है। प्रदेश के नगरीय निकायों में करीब 16 हजार 500 पेंशनर्स है, जिन्हें पेंशन उपलब्ध करायी जा रही है।

प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने यहां पेंशनरों तथा संबंधित कर्मचारियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायें। साथ ही स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें। नगरीय निकायों में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जाना भी सुनिश्चित किया जाये, जिससे पेंशनरों को बिना किसी बाधा के यह सुविधा उपलब्ध हो सके।

निर्देश में कहा गया कि नगरीय निकायों में यह सुविधा वैकल्पिक रूप में उपयोग की जा सकती है। पूर्व की प्रक्रिया भी यथावथ रहेगी। निकायों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने से पहले पेंशनरों के पास आधार संख्या, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक या पेंशन वितरण एजेंसी में पंजीकृत आधार संख्या तथा पेंशन से संबंधित सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध होना चाहिये। इसके अतिरिक्त बायोमेट्रिक डिवाइस, आरडी सर्विस से युक्त उपकरण, कंप्यूटर या लैपटॉप तथा जीवन प्रमाण ऐप जैसे तकनीकी साधनों की भी आवश्यकता होती है, जिससे प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।