नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
प्रदेश की लाड़ली बहनों के हित में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की राशि को 1250 रूपए से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इससे प्रदेश की लाड़ली बहनें बेहद खुश हैं तथा स्वयं को और अधिक सशक्त तथा आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। रायसेन निवासी श्रीमती ऊषा नामदेव, कमला बाई, सीमा कुशवाह सहित अन्य लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रूपए प्रतिमाह करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि यह योजना वास्तव में महिलाओं को सशक्त बना रही है तथा मुख्यमंत्री द्वारा राशि बढ़ाने से यह सहयोग और भी प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने वाली राशि उनके जीवन में बहुत मददगार साबित हो रही है, इससे उन्हें आत्मनिर्भरता मिली है। इस राशि का उपयोग वह परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं तथा कुछ राशि की बचत भी कर रही है। उन्हें नवम्बर महीने में 1500 रूपए प्राप्त हुए हैं तथा आगे भी हर महीने 1500 रूपए मिलने से उनकी बचत में भी वृद्धि होगी।






