नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
रायसेन जिले को कुपोषणमुक्त बनाने के लिए महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों द्वारा अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों आदि के सहयोग से कुपोषित बच्चों को फूड बॉस्केट वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पढ़रियाखुर्द, कोटपारगणेश, सुल्तानगंज, खरबई, बेगमगंज, गैरतगंज सहित अन्य ग्रामों तथा निकायों में कुपोषित बच्चों को फूड बॉस्केट वितरित की गई। साथ ही महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा कुपोषित बच्चों के माता-पिता से गृह भेंट कर बच्चों के स्वास्थ्य में पोषण आहार का महत्व बताया जा रहा है। साथ ही घर पर ही सुगमता से उपलब्ध खाद्य सामग्रियों से पौष्टिक आहार बनाने की विधि बताई जा रही है।






