नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय द्वारा नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य तहसीलों से आए आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई में उपस्थित रहे।






