जिला न्यायालय में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन

नसीमखान सांची, रायसेन
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रायसेन,
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर रायसेन में जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीषगण एवं न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में प्रधान जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री अरविन्द कुमार जैन द्वारा संविधान दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 26 नवंबर, हम भारतीयों के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। इसी दिन वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा ने हमारे महान भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। यह वही संविधान है जिसने हमारे देश की नींव को मजबूत बनाया और हमें एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा दिया। भारत का संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की विविधता, संस्कृति और मूल्यों का प्रतिबिम्ब है।
कार्यक्रम में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह (दिनांक 09 नवम्बर 2025 से 14 नवम्बर 2025) के तहत आयोजित मैराथन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान शोभा भील, खेल परिसर रायसेन द्वितीय स्थान शालिनी मालवीय ताईक्वांडो क्लब रायसेन, तृतीय स्थान नंदीनी, पी.एम श्री महाविद्यालय रायसेन एवं मैराथन प्रतियोगिता में बालक वर्ग से प्रथम स्थान पुष्पेन्द्र दांगी, द्वितीय स्थान सत्यम पवार व तृतीय स्थान राज कुषवाह, खेल परिसर रायसेन द्वारा प्राप्त किया गया। इसी तरह दिनांक 14 नवम्बर को सांदीपनि विद्यालय पाठनदेव में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कामना सेन कक्षा 11 (विज्ञान संकाय), द्वितीय स्थान खुशबु रैकवार, कक्षा 11 (विज्ञान संकाय), एवं तृतीय स्थान सिमरन ठाकुर कक्षा 11 (विज्ञान संकाय), सांदीपनि विद्यालय पाठनदेव द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का आभार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन की सचिव श्रीमती हर्षिनी यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अरविंद जैन प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायसेन, श्रीमती शशि सिंह माननीय विशेष न्यायाधीश, श्री कमलेश कुमार इटावदिया तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री सुनील कुमार शौक चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री महेश कुमार माली द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री अजय कुमार यदु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती हर्षिनी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री संचित अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट रायसेन, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित श्री विनयकांत चतुर्वेदी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, श्री अजय कुमार सक्सेना चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, श्री विनय खरे डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स एवं अन्य अधिवक्तागण, एनजीओ के सदस्य, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं सांदीपनी विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।